थाना के प्राइवेट चालक व साथियों ने  महिला से की छेड़खानी, लोगों पिटाई कर किया पुलिस के हवाले!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला मुख्यालय टाउन थाना के प्राइवेट चालक ने दो साथियों के साथ महिला से की छेड़खानी, लोगों ने चालक की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

जमुई जिले में शराब के नशे में धुत टाउन थाना के निजी चालक अमलेंदु द्वारा अपने दो साथियों के साथ महिला से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। मामले में मोहल्लेवासियों ने चालक अमलेंदु को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य लोग फरार हो गया। घटना रविवार की देर रात करीब 11: 00 बजे की ख़ैरा मोड़ के पास का है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद चालक अमलेंदु के शराब पीने की पुष्टि भी हुई है।
मामले में सोमवार को दिन के 11: 00 बजे पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर चालक अमलेंदु सहित तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार चालक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है और कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन और टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्वारा घटना स्थल की भी गहन जांच की जा रही है। फरार दो युवकों का भी नाम सामने आ रहा है पुलिस घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मोहल्लेवासियों द्वारा शराब के नशे में चालक को पकड़ने और पुलिस को सौंपने का वीडियो भी सामने आया है।पीड़िता ने बताया कि वह अपने पुत्र और पुत्री के साथ देर रात करीब 11:00 बजे नीमा रंग इलाके से अपने घर शहर के एक मोहल्ला में आ रही थी जैसे ही वे तीनों खेरा मोद के पास पहुंचे इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार डॉ थाना के प्राइवेट ड्राइवर अमलेंदु दो साथियों के साथ आया और अचानक तीनों को रुकवा लिया और स्कूटी का चाभी छीन लिया। उसके बाद बत्तमीजी करते हुए गंदी- गंदी कमेंट करने लगा। जब वे लोग पैदल अपने घर की ओर जाने लगे तो चालक अमलेंदु के द्वारा कुछ दूर पीछा भी किया गया। तभी हल्ला करने पर मोहल्ले के अन्य लोग पहुंच गए, इस दौरान दो युवक मौके से फरार हो गया, जबकि मोहल्ले वासियों के द्वारा शराब के नशे में धुत आरोपित अमलेंदु को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि छेड़खानी का मामला सामने आया है। तीन लोगों पर नामजद मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एक कि गिरफ्तारी हुई है। घटना में संलिप्त किसी भी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

वाइट –जमुई एसडीपीओ

वाइट –पिडिता

वाइट –छेड़खानी करने वाले थाना के ड्राइवर प्राइवेट

Join us on:

Leave a Comment