रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर के बरारी थाना में तैनात महिला सिपाही ने पुलिस लाइन के सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाया है ….दरअसल पूरा मामला भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र का है जहां महिला सिपाही अपने प्रेमी थाने के ही प्राइवेट ड्राइवर सचिन जो कि बरारी थाना क्षेत्र के बरारी के खेरी रोड का रहने वाला है उसके साथ सैनडिस कंपाउंड में घूम रही थी इसी दौरान महिला सिपाही का एक प्रेमी जो की भागलपुर के ही पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सूर्य देव पासवान वहां पहुंच गया और महिला सिपाही और उसके प्रेमी सचिन का वीडियो बनाने लगा इसके बाद दोनों में विवाद हो गया इसके बाद सिपाही सूर्य देव पासवान ने महिला सिपाही का मोबाइल छीन लिया और मारपीट करने लगा इसी दौरान महिला सिपाही ने सिपाही सूर्य देव पासवान पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है….सच्चाई क्या है यह तो अभी तक साफ नहीं हो पाया हैं लेकिन महिला के ड्राइवर प्रेमी और पुलिस लाइन में तैनात सिपाही में आपस में जमकर मारपीट किया जिस दौरान महिला सिपाही के प्रेमी सचिन को गंभीर चोट आई है जिसमें उसका बाएं हाथ का उंगली फैक्चर हो गया है हालांकि यह मामला कल तक थाने में था और आज यह सिटी एसपी के भी संज्ञान में आ गया है
इसको लेकर सिटी एसपी डॉक्टर के रामदास ने बताया कि मामले को लेकर तिलकामांझी थाना प्रभारी शंभू पासवान से बात हुई है उन्होंने बताया कि पिरिट महिला सिपाही लिखित आवेदन लेकर के आई है इसमें जांच कर जो भी आरोपी है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
हालांकि जब आरोपी सिपाही से कांटेक्ट करने की कोशिश की तो व्यस्त होने का बहाना बनाकर तीन बार फोन काटा……




