राजद हिंदू नहीं मियाँ, भाजपा विधायक का विवादित बयान हो रहा वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

मुस्लिमों पर भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र का विवादित बयान, जनसंवाद में कहा राजद को निस्तोनाबूत कीजिये वह मियाँ है,गाली देते हुए कहा हमलोग एक बच्चा तो वह लोग 20 बच्चा पैदा करता है, वीडियो हो रहा वायरल

भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विधायक विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। वीडियो कथित रूप से 29 दिसंबर का बताया जा रहा जहां विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर के अंतर्गत ध्रुवगंज में जनता से संवाद के दौरान वो कहते नजर आ रहे हैं कि राजद को निस्तोनाबूत कीजिये वो राजद नहीं है मियाँ(मुस्लिम) है चाहे वह कोई कैंडिडेट रहे मियां है क्या वह टिका लगाता है, टिक रखता है। वह हमको नहीं, मन्दिर को मोदी जी को और सनातन धर्म को हराता है। हमने 10 साल तक मुस्लिम को रोड ट्रांसफार्मर सब कुछ दिया लेकिन हमको 10 वोट भी नहीं दिया। हिन्दू है हिन्दू बनिए अगर नहीं बनियेगा तो आपका दुर्भाग्य है हम सबको सैंत देंगे। वहीं उन्होंने मुस्लिम समुदाय को गाली देते हुए कहा कि हमलोग एक बच्चा पैदा करते हैं वह 20 बच्चा पैदा करता है।
भाजपा विधायक ई० कुमार शैलेंद्र का यह बयान जनसंवाद के दौरान निकल कर सामने आया है। वहीं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। कहीं न कहीं इस बयान के बाद भाजपा विधायक ई० कुमार शैलेंद्र को आने वाले विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों की नाराजगी झेलना पड़ सकता है।

Join us on:

Leave a Comment