नये साल पर बिहार के मगध और मिथिला को मिलेगा सिक्स लेन सेतु का तोहफा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-मगध और मिथिला के लोगों को नये साल पर सिक्स लेन पुल का तोहफ़ा मिलेगा। बेगूसराय और मोकामा के बीच हाथीदह में निर्माणाधीन इस सिक्स लेन पुल के एक लेन को 31जनवरी तक आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा।
इस एक लेन सड़क पुल को लोगों के लिए खोलने को लेकर अंतिम चरण का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य भी अंतिम दौर में है।पुल के उत्तर दिशा सिमरिया में अप्रोच मार्ग का कार्य पूरा हो गया है।जबकी हाथीदह में इस संपर्क पथ को राकेट गति से तैयार किया जा रहा है।इस सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य कर रही कंपनी वेलस्पन के अधिकारियों ने भी पूरी मेहनत से एक लेन सड़क को खोलने की तैयारियों को अंतिम रुप प्रदान करने की कवायद तेज कर दी है।नये साल में मार्च तक सभी सिक्स लेन सड़क को परिचालन के लिए लोगों को समर्पित करने की योजना है।लगभग बारह सौ करोड़ की लागत से गंगा नदी पर इस सिक्स लेन पुल का निर्माण हो रहा है, जिसकी लम्बाई 2 किलोमीटर के करीब है जबकी अप्रोच पथ के साथ इसकी कुल लम्बाई 8 किलोमीटर से भी अधिक है, पुल के निर्माण कार्य में छह साल का समय लगा है।इस पुल के शुरु होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार जाने का मार्ग सुगम हो जायेगा।पीएमओ और सीएमओ से भी पुल के निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।

बाइट-प्रमोद पांडेय,डिप्टी मैनेजर,वेलस्पन लिमिटेड।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें