अवधेश कुमार / गोपालगंज!
गोपालगंज के एडीएम पर निगरानी का छापेमारी एसवीयू ने आय से अधिक संपति को लेकर कई ठिकानो पर मारा छापा, एडीएम राजेश्वरी पांडेय भूमिगत।
गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी पांडेय के कार्यालय और सरकारी आवास पर ‘एसयूवी स्पेशल विजिलेंस यूनिट’ की छापेमारी चल रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च अभियान चल रहा है। कार्यालय और आवास पर छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और लाइंसेंसी आर्म्स भी मिला है।
गोपालगंज के अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरी पांडेय के आवास और कार्यालय पर एसवीयू टीम की छापेमारी चल रही है। उन पर आय से 1
कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
एसयूवी के डीएसपी अरुण कुमार अकेला ने बताया कि आरोपों के सत्यापन के बाद एसवीयू की टीम तलाशी अभियान चला रही है। राजेश्वरी पांडेय बिहार प्रशासनिक सेवा के 47वें बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले वे पूर्णिया, धमदाहा, बारसोई और मोतिहारी समेत विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित रह चुके है
वे रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के ठोठसन गांव की मूल निवासी बताए जाते हैं। छापेमारी से गोपालगंज में प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं। हालांकि एडीएम गोपालगंज से भूमिगत हैं।
BYTE :: अरुण कुमार अकेला, एसयूवी डीएसपी



