रिपोर्ट – अमित कुमार!
: NDA विधायक दल की बैठक के बाद सभी नेताओं ने रखी अपनी बात, 8 सीट जीतने का दावा
1. मंत्री लखींद्र पासवान का बयान –
NDA विधायक दल की बैठक के बाद बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।
पत्रकारों ने जब सवाल किया कि तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, तो मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बिहार की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। तेजस्वी यादव, राहुल गांधी या लोकसभा-विधानसभा के विपक्ष के नेता केवल चर्चा में बने रहने के लिए बयानबाजी करते हैं। ये लगातार बिहार की जनता को ठग रहे हैं, अब इनका ठगना ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है।
जेडीयू नेता नीरज कुमार का बयान –
पटना स्नातक से जेडीयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार ने NDA की बैठक और प्रशांत किशोर के आरोपों पर जवाब दिया।नीरज कुमार ने बताया कि आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि स्नातक और शिक्षक की सभी 8 सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना है और जीत हासिल करनी है।
प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए नीरज ने कहा कि वे अपनी जिह्वा पर लगाम लगाएं, उन्होंने नीतीश कुमार जी का नमक खाया है। प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि उन पर पहले भी मुकदमा किया गया था, 14 कंपनियों के गोलमाल का हिसाब मांग रहा हूं और FIR की कॉपी भी उपलब्ध करा सकता हूं। यह नीतीश कुमार जी की पार्टी है, किसी और का प्रभाव नहीं है।
श्रेयसी सिंह का बयान –
एंकर : जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने NDA की बैठक को लेकर जानकारी दी और गठबंधन में दरार की खबरों को खारिज किया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि आज NDA के तमाम दलों की बैठक हुई है, हम सब बैठक का हिस्सा थे। जैसा-जैसा पार्टी के द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया, उस दिशा-निर्देश अनुसार हम लोग काम करेंगे।
जब पत्रकारों ने पूछा कि आप ही की पार्टी के विधायक अनंत सिंह जी मोकामा में अनंत सिंह का नहीं बल्कि दूसरे प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब वही दे पाएंगे, इस बैठक में इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई।
NDA में दरार के सवाल पर उन्होंने कहा कि NDA में कोई दरार नहीं है और इसका प्रमाण आपके सामने है कि NDA के पांचों दल की बैठक साथ में हुई है और सभी घटक दल के नेता और विधायक मौजूद थे।
4. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बयान –
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश उर्फ दीपक कुमार सिंह ने भी बैठक के बाद मीडिया से बात की।
उन्होंने कहा कि बैठक में जो चुनाव है, बिहार की सीटों पर NDA समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की जाए, इस पर चर्चा हुई। वहीं पार्टी और विधायकों से जुड़े अन्य सवालों पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुकम्मल जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा ही मिल पाएगी।
बाईट : दीपक प्रकाश (दीपक कुमार सिंह), मंत्री, पंचायती राज विभाग



