दशहरा पर आग से बचाव को लेकर फायर विभाग सख्त, पटना में 1500 पंडालों पर रहेगी पैनी नजर!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


दशहरा पूजा के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर पटना में फायर विभाग के अधिकारियों ने दशहरा पूजा समितियों के साथ बैठक की और आग से बचाव के उपाय बताए।


जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार पटना में पिछले साल की तुलना में 30 से 32 प्रतिशत अधिक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। जिले में लगभग 1500 पंडाल हैं, जिनमें 100 बड़े पंडाल शामिल हैं, ऐसे में सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

अधिकारियों ने पंडालों में सिंथेटिक कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। साथ ही बिजली के शॉर्ट सर्किट, हैलोजन लाइट, हवन और दीप से आग लगने की आशंका को देखते हुए इन्हें सुरक्षित दूरी पर रखने को कहा।

अधिकारियों ने कहा कि अष्टमी के बाद भी पंडालों में सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन विभाग का नंबर प्रमुखता से लिखना अनिवार्य होगा। पूजा समितियों के स्वयंसेवकों को आग से बचाव की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए DFO अभिषेक कुमार को निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाली समितियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाईट : अभिषेक कुमार, डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर, पटना

Join us on: