:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने जा रहे मछुआरे को तीन अज्ञात अपराधियों ने 24 दिसंबर की शाम को गोली मार दी थी, जिसकी आज सुबह मौत हो गई। महेंद्र साहनी (45) एनटीपीसी थाना अंतर्गत नवादा गांव के रहने वाले थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सुबह 8:00 बजे NH 31 जाम कर दिया। बाढ़ और एनटीपीसी थाना की पुलिस के काफी समझाने के बाद भी लोग जाम हटाने को राजी नहीं हुए।
मृतक के परिजनों ने बताया कि 26 मछुआरे तीन छोटी नाव लेकर बरहपुर गांव के पास छतरपुरा गंगा घाट पर मछली मारने जा रहे थे। इस दौरान मोर और बरहपुर गांव के बीच तीन घुड़सवार हथियारबंद अपराधियों ने नाव रोकने के लिए कहा। मोटर की आवाज के कारण मछुआरे उनकी आवाज नहीं सुन पाए। नाव नहीं रुकने पर अपराधियों ने उन लोगों पर गोली चला दी। सबसे पिछले नाव में महेंद्र साहनी सवार थे। वे सीने में गोली लगने से घायल होकर नाव में ही गिर गए। साथी मछुआरों ने उन्हें घायल अवस्था में बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें पीएमसीएच ले जाया जा रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग गंगा नदी में मछली पकड़ने जाने पर उनसे ₹100000 रंगदारी भी मांगते हैं।
एनटीपीसी थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।
बाइट, मृतक के परिजन
ललित विजय, थानाध्यक्ष, एनटीपीसी थाना




