नितीश कुमार और नवीन पटनायक को मिले भारत रत्न – गिरीराज सिंह की बड़ी माँग!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

कभी नीतीश कुमार के बयानों की आलोचना करने वाले और नीतीश कुमार के धुर विरोधी रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब नीतीश कुमार के ऐसे कट्टर समर्थक हो गए हैं कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न देने की मांग तक कर दी है, इतना ही नहीं उन्होंने यह तक स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि आगामी 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए लगेगी और जीत कर सरकार बनाएगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी भारत रत्न जैसे सम्मान मिलना चाहिए उन्होंने इतने दिनों तक उड़ीसा की सेवा की वहीं नीतीश कुमार ने लंबे वक्त तक बिहार की सेवा कर बिहार को बदहाली और जंगलराज से बाहर निकाला!
अटल बिहारी बाजपेई जयंती पर बेगूसराय के गाँधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आये केंद्रीय मंत्री ने उक्त बातें कहीं तो राजनितिक गालियारे में तरह तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई!
वहीं उन्होंने गांधी स्टेडियम में अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही अटल पवेलियन में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया।

बाइट_ गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें