मुंगेर मैराथन का आयोजन, अभिनेत्री मंदिरा बेदी, आयुक्त, डीएम एसपी ने दिखाई हरी झंडी!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर पहली बार आज मुंगेर जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक हेरू दियारा से मैराथन दौड़ 2024 की शुरुआत हो गई: प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी पिस्टल से फायर और फ्लेग कर शुरुआत की।इस प्रतियोगिता में कई राज्यों के लगभग 1000 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं

मुंगेर जिले में पहली बार स्थापना दिवस के मौके पर मुंगेर जिला मुख्यालय के हेरू दियारा स्थित शहीद स्मारक से आज प्रातः साढ़े छः बजे 42.195 किलोमीटर मैराथन दौड़ 2024 की शुरुआत हो गई। मैराथन दौड़ में विभिन्न राज्यों और बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 1000 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मुंगेर के आयुक्त संजय कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ 2024 की शुरुआत की ।मैराथन दौड़ 2024 की विधिवत शुरुआत पिस्टल से फायर कर किया गया।आयुक्त संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में मुंगेर में पहली बार मैराथन दौड़ आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपने संबोधन में बिहार वासियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगाने और शारीरिक गतिविधि करने की प्रेरणा दी।
मैराथन दौड़ प्रारंभ होने के पूर्व आयुक्त संजय कुमार सिंह जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
मुंगेर मैराथन 2024 में प्रथम स्थान पाने वाले पुरुष और महिला प्रतिभागी को एक एक लाख की पुरस्कार राशि, द्वितीय स्थान पाने वाले पुरुष और महिला प्रतिभागी को पचास पचास की पुरस्कार राशि और तृतीय स्थान पाने वाले पांच पांच पुरुष और महिला धावक को दस दस हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें