श्रम संसाधन विभाग द्वार बेरोजगारों को रोजगार देने के उदेश्य से निकाला गया जागरूकता रैली।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

श्रम संसाधन विभाग द्वारा सहरसा में दो हजार बेरोजगार युवक यवतियों को रोजगार देने के उदेश्य से शहर में जागरूकता रैली निकाली गयी। सहरसा आईटीटी कैम्पस से निकली जागरूक रैली में जिले के युवक युवतियाँ समेत विभाग के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। वही शहर के वीर कुंवर सिंह चौक डीबी रोड शंकर चौक होते हुए गांधी पथ के रास्ते होकर वापस आईटीआई कैम्पस पहुंचा। इसको लेकर श्रम संसाधन विभाग के सहायक निदेशक (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय सहरसा के भरतजी राम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 5 दिसंबर को शहर के जिला स्कूल मैदान में एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मिला का आयोजन किया जाएगा। इस नियोजन मेला में राज्य के सभी जिले के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। इस नियोजन मेला में आठवीं पास से लेकर उच्चतर योग्यता वाली अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस मेले में आवेदन करता अपने साथ एनसीएस आईडी की छाया प्रति बायोडाटा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति एवं नविनतम पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में जागरूकता रैली निकालने से बेरोजगार युवक युवतियों को इसका लाभ मिलेगा।इस मेले में 30 निजी कंपनी के द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों को योग्यता के अनुसार 2 हजार नौकरियां दी जायेगी।

BYTE :- श्रम संसाधन विभाग के सहायक निदेशक भरतजी राम।

Join us on:

Leave a Comment