संवाददाता :- विकास कुमार!
साईं महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन भजन संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन कार्यक्रम की दी प्रस्तुति। दर्शकों ने खूब उठाए आनंद।
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार में साईं चाकर समिति के द्वारा दो दिवसीय साईं महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसके दूसरे दिन भंडारा और भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में लखनऊ, धनबाद, महाराष्ट्र, गोरखपुर, बनारस और झारखंड के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जो कार्यक्रम सोमवार देर रात तक चली। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमर परी और दर्शकों ने भजन कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।
इस मामले में साईं चाकर समिति के अध्यक्ष विशाल कुमार बिट्टू ने बताया कि बिगत 2012 से लगातार हम लोगों के द्वारा साईं पालकी यात्रा, भंडारा और भजन संध्या कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा था लेकिन कॉविड के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया था। फिर इस बार से हम सभी के द्वारा इस कार्यक्रम को पुन चालू किया है। इस कार्यक्रम में कई जगह से कलाकार आए हुए हैं और सुबह से ही हम लोगों ने भंडारा कार्यक्रम किया जिसके बाद भजन संध्या कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
BYTE :- साईं चाकर समिति के अध्यक्ष विशाल कुमार बिट्टू।




