अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जहानाबाद एवं सिवान के खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन जहानाबाद के द्वारा जहानाबाद जिले के गांधी मैदान में जहानाबाद जिला के खिलाड़ी एवं सिवान जिला के खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 8 बजे से किया जा रहा है साथ ही दिव्यांगजनों के बीच अन्य विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता ,चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया जा रहा है।* उक्त कार्यक्रम के दौरान दिव्यंजनों के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिसमें दिव्यांग जनों के लिए राशन कार्ड निर्माण हेतु स्टॉल ,दिव्यांगता पेंशन हेतु स्टॉल आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु स्टॉल के साथ ही दिव्यांग जनों के लिए रोजगार कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है अतः जहानाबाद जिले के निवासी सभी दिव्यांग भाई बहनों से आग्रह है कि उक्त कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रमों का आनंद उठाएं। साथ ही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त करें।

Join us on:

Leave a Comment