रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
डेढ़ सौ से अधिक बेरोज़गार युवक युवतियों को दिया गया नियुक्ति पत्र; महनार स्थित नारायणपुर ढेढपुरा पंचायत भवन परिसर में मयंक सिंह के सौजन्य से किया गया नियुक्ति पत्र वितरण
वैशाली। महनार स्थित नारायणपुर ढेढपुरा पंचायत भवन परिसर में मयंक सिंह के सौजन्य से “बदलाव-एक प्रयास” मुहिम के अंतर्गत बेरोजगार युवकयुवतियों समेत महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया है। जिसमें पंचायत के कई बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल थे। तकरीबन डेढ़ सौ से अधिक बेरोज़गार युवा युवतियों को नियुक्ति पत्र दी गई है। नियुक्ति पत्र पाकर लोग काफी प्रसन्न दिखें। मयंक सिंह द्वारा यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
“बदलाव-एक प्रयास” इस मुहिम के कैंप में महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है जो इस मुहिम से सामाजिक परिवर्तन के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आसपास के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ महिलाएं, बेरोजगार युवा-युवती उपस्थित हुए सभी ने अपना अपना फॉर्म भरे और योग्यता के अनुसार नियुक्ति की गई है।
सामाजिक परिवर्तन के लिए एक सामूहिक प्रयास
इस संबंध में मयंक सिंह ने कहा कि यह मुहिम सामाजिक परिवर्तन के लिए एक सामूहिक प्रयास है जिसमें सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाकर एक समृद्ध और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान इच्छुक बेरोजगार युवा युवतियों का फार्म पहले भी भरा गया था और आज भी भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार सृजित करने के लिए कम से कम अभ्यर्थियों को दसवीं पास होना आवश्यक है।




