खुले में शौच करने गए एक व्यक्ति की पोखर में डूबने से हुई मौत, शव बरामद!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

:- खुले में शौच करने गए एक व्यक्ति की पोखर के पानी में डूबने से हुई मौत। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जुटी जांच में।

:- खबर सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड 7 से आ रही है। जहां सौच करने गए एक व्यक्ति का पैर फिसल जाने के कारण पोखर के गहरे पानी में चला गया और पोखर के पानी में डूबने से उस व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो रो का बुरा हाल है। तो वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर शनिवार शाम 4:00 बजे पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान सुनर सादा का 50 वर्षीय पुत्र घूरन सादा के रूप में हुई है जो की सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार वार्ड 7 का रहने वाला बताया जा रहा है।
इस मामले में मृतक के परिजन ने बताया की घूरन सादा सौच करने पोखर के पास गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और पोखर के गहरे पानी में चला गया। तैरने नहीं आने के कारण घूरन सादा की पोखर के पानी में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BYTE :- मृतक के परिजन चंदर सादा।
BYTE :- मृतक का ग्रामीण मुकेश प्रसाद गुप्ता।

Join us on:

Leave a Comment