विपक्ष के हर मुद्दे फेल, अब खंभा नोचने पर उतारू – दिलीप जायसवाल!

SHARE:


रिपोर्ट – अमित कुमार!


विधानसभा परिसर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर विफल हो चुका है और अब खिसियाहट में खंभा नोचने का काम कर रहा है। जायसवाल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्मार्ट मीटर सब्सिडी के फैसले से गरीबों को बड़ा लाभ हुआ है। इसके साथ ही, उन्होंने सर्वेक्षण कार्य को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जब तक सर्वे पूरा न हो, अधिकारी आराम से न बैठें।

खबर:
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने आज विधानसभा परिसर में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “विपक्ष का हर मुद्दा फेल हो चुका है। उनकी खिसियाहट अब खंभा नोचने जैसी हरकतों में बदल गई है। आने वाले समय में यह विधानसभा का भी खंभा नोचेंगे।”

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पर सब्सिडी देकर मुख्यमंत्री ने गरीबों को बड़ा लाभ पहुंचाया है। इसके बावजूद विपक्ष विधानसभा के अंदर झूठे मुद्दे उठाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

सर्वेक्षण कार्य को लेकर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जब तक सर्वे का काम पूरा नहीं होगा, अधिकारी चैन से न बैठें। जायसवाल ने कहा, “इस सर्वे से जनता को काफी फायदा होगा। हर व्यक्ति का सर्वे किया जाएगा और सभी को इसका लाभ मिलेगा।”

बाइट:
“विपक्ष का हर मुद्दा फेल हो गया है। स्मार्ट मीटर पर सब्सिडी से गरीबों को फायदा हुआ है। सर्वे का काम पूरा होने तक अधिकारी आराम से न बैठें।”

  • दिलीप कुमार जायसवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment