:- रवि शंकर अमित!
– बीती रात मोकामा में बड़ा हादसा हुआ है जिसमें दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, दोनों की स्थिति काफ़ी गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है,
घटना पंचमहला थानाक्षेत्र के हेमजा गाँव की है, पुलिस और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बड़हिया से मोकामा आ रहे थे इसी दौरान देर रात 12 बजे के आसपास किसी वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी और फरार हो गया, राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, पंचमहला थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने गश्ती दल द्वारा दोनों को तुरंत मरांची के महात्मा गाँधी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से एक युवक को रेफर कर दिया गया, वहीं दूसरे की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, दोनों के सर में गंभीर चोट आई है!
युवकों की पहचान पंकज कुमार, पिता शंकर प्रसाद, चिंतामनीचक मोकामा तथा मोनू कुमार पिता गोपाल राम ग्राम धीड़ाडार ज्वास, थाना बड़हिया जिला लखीसराय के रूप में हुई है!
बाइट :- ASI राजकिशोर पंडित, पंचमहला थाना
बाइट – परिजन




