लालू-राबड़ी 2001-02 में पंचायत और निकाय चुनाव में 1 फीसद भी आरक्षण नहीं दिया था- जनक राम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

लालू-राबड़ी 2001-02 में पंचायत और निकाय चुनाव में 1 फीसद भी आरक्षण नहीं दिया था

  • जनक राम

पटना । वरिष्ठ भाजपा नेता और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम ने आरक्षण पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी सरकार के 15 साल में दलितों के नरसंहार हुए और सामाजिक न्याय का गला दबाया गया।
उन्होंने कहा कि 2001 के पंचायत चुनाव और 2002 के नगर निकाय चुनाव में पिछड़े-अतिपिछड़े वर्ग को 1 फीसद भी आरक्षण नहीं दिया गया था। उस समय राबड़ी देवी की सरकार थी, जिसका रिमोट कंट्रोल लालू प्रसाद के हाथ में था।
श्री जनक राम ने कहा कि भाजपा के समर्थन वाली नीतीश सरकार ने पंचायतों और नगर निकायों में पिछड़ों-अतिपिछड़ों को आरक्षण देकर सामाजिक न्याय का सपना पूरा किया।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को सम्राट चौधरी जी के बयान पर थेथरोलॉजी करने के बजाय अपने माता-पिता के राज में हुए समाजिक अन्याय के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए ।
…………………………………

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें