प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय के उतर दायनी सिमरिया धाम मे दो दिवसीय सिमरिया महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार की शाम हो गया। देर शाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलाकारों ने एक से एक भक्ति संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों एवं दर्शकों को मनमोहित कर दिया। गंगा घाट पर तीन हजार दीप जलाकर भव्य नजारा प्रस्तुत किया गया। महोत्सव में अनिता कुमारी की टीम ने मां काली के रौद्र रूप की भव्य प्रस्तुति दी तो अपूर्व प्रियदर्शी ने भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान रीवर फ्रंट पर आयोजित लेजर शो ने हर किसी को प्रभावित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यहां विरासत के साथ ही सनातन को बल दिया है। सिमरिया के सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जागरण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि विकास के साथ विरासत का सम्मान भी हो और वह लोग कर भी रहे हैं। बिहार प्रगति कर रहा है। हम विरासत का सम्मान कर रहे हैं। यहां होने वाले आरती से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। क्योंकि सिमरिया तो त्रिवेणी है, शक्ति, भक्ति और मुक्ति की त्रिवेणी है। यहां एक नया वातावरण बनेगा। इस वर्ष महोत्सव की शुरुआत हो रही है, अगले वर्ष से और बेहतर तथा यहां के लोगों के भावना के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित होगा। हर बिहारी इस पर गर्व करेगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विकास एवं विरासत का सम्मान करते हैं। मिथिला की धरती पर जानकी साक्षात लक्ष्मी बनकर अवतरित हुई थी। सिमरिया बिहार का नया गौरव गाथा लिखकर देश-दुनिया को अवगत कराएगा।
बाइट- विजय सिन्हा, उप मुख्यमंत्री