रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
खगड़िया सांसद श्री राजेश वर्मा ने लोकसभा क्षेत्र के भ्रमन के दौरान आज स्थानीय जिला अतिथि गृह में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से आए हुए आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनकर यथा शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया वही बलुआही बसस्टैंड में मजदूरी करने बाले लोगो को खनन बिभाग के द्वारा परेशान करने की समस्या गया ।तत्पशचात खगड़िया विधानसभा अंतर्गत मानसी के बलहा में राइस मिल का उद्घटान कर माननीय सासंद श्री राजेश वर्मा ने बताया की रोजगार सृजन की असीमित संभावनाएँ हैं और यह तभी संभव होगा जब इस क्षेत्र में औद्योगिक वातावरण का निर्माण किया जाए। हम राज कुमार जी के अथक प्रयास से स्थापित राइस मील जिसमें स्थानीय स्तर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हम सभी के सामूहिक प्रयास से आगामी 5 वर्षों में खगड़िया में ऐसे दर्जनों उद्योग स्थापित होंगे ताकि खगड़िया लोकसभा के लोगो को उनके क्षेत्र में ही हजारों रोजगार के अवसर प्राप्त हो उंसके बाद खगड़िया विधानसभा अंतर्गत मानसी चकहुसैनी के श्री नाथो सिंह के पुत्र सचिन पटेल की पिछले दिनों निर्मम हत्या कर दी गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही श्री नाथो सिंह जी के निजी आवास पर सांसद महोदय ने घटना की पूरी जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त प्रकट किया साथ ही पुलिस अधीक्षक से बात कर त्वरित रूप से अपराधियों की गिरफ्तारी कर सचिन पटेल एवं उनके परिजनों को न्याय मिले। आज क्षेत्र भ्रमन के दौरान माननीय सांसद महोदय के साथ लोकसभा प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल ,लोजपा रामविलास के अध्यक्ष शिवराज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्रुधन भगत बेलदौर सासंद प्रतिनिधि संजय सिंह खगड़िया सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ,नीतीश सिंह ,अक्षय सूरी ,रोशन पासवान साथ मे मौजूद थे।




