डायबटीज शरीर को अन्दर – अन्दर खोखला कर देता है- डा.के.के.कमर!

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

22 दिसम्बर पर्यटन दिवस पर सोसल मीडिया को सम्मानित करेगी आजाद वेलफेयर सेन्टर

गया। गया के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक एवं आजाद वेलफेयर सेन्टर के सचिव, डॉ ० के ० के ०कमर ने कहा कि आज तेजी से डायबटीज अपना पैर फैला रहा है। हर व्यक्ति पर यह खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आश्चर्य व्यक्त किया है कि भारत में 10 करोड़ और विश्व में 50 करोड़ लोग ग्रसित है।उन्होंने कहा कि डायबटीज से हार्ट अटैक, कीडनी,बलाईडनेश, फेल्पोट,लीवर, पैथोलॉजी, पेनक्रियाज, पैरालाइसिस आदि खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि आधे से अधिक आबादी को डायबटीज है परन्तु उन्होंने ज्ञात नहीं होता है। यह एकतरह का साइलेंट कीलर है।
उन्होंने कहा कि यह बीमारी कुछ वंशानुगत होती है, परन्तु ज्यादा शारीरिक श्रम का अभाव, जंक फूड, फास्ट फूड, पैकेज सामग्रियों के सेवन से होता है।
उन्होंने कहा कि 22 दिसम्बर 25 को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर हमारी संस्था आजाद वेलफेयर सेन्टर पर्यटक स्थल राजगृह में
सोसल मीडिया क्रिएटरो को सम्मानित करेगी। डा, कमर ने कहा कि इस सेन्टर द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई कटाई और ड़ेस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण, जनसमुदाय के लिए पेयजल की व्यवस्था, बृद्धाश्रम, निर्धनों को वस्त्र और कम्बल वितरण, के साथ नि: शुल्क चिकित्सा शिवरों का आयोजन करती है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें