तीन बच्चों की माँ, तीन बच्चों के पिता संग फरार, ग्रामीणों में आक्रोश, चिंतन का दौर शुरु!

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा की रिपोर्ट!

तीन बच्चों की माँ की ग़ज़ब प्रेम कहानी ने इलाक़े में अलग किस्म का तहलका मचा रखा है ।तीन बच्चों के माँ को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा की व तीन बच्चों के बाप के साथ फरार हो गई। हद तो यह है कि घर में रखे कीमती जेवरात के साथ साथ प्रधान मंत्री आवास योजना में घर बनाने के लिए मिले रूपये भी लेकर चम्पत हो गई , इस मामले में पति ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ़ की गुहार लगाया है।मामला बोखरा थाना क्षेत्र के सियारी गांव का है। अपना दर्द बयाँ करते हुए पीड़ित पति मो गुलाम गौस नादाफ ने बताया कि वर्ष 2012 में मैं ने बोखरा पंचायत की मुखिया की पुत्री उम्मे हबीबा खातून से कोर्ट मैरेज किया था। उसके बाद से दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे। इस बीच उसे दो पुत्र एवं एक पुत्री भी हुई । गुलाम गौस ने बताया कि वह रोजी रोटी के लिए बिहार से बाहर रह कर काम करने लगा । इस बीच 2023 से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग बोखरा प्रखंड क्षेत्र के पतनुक्का के सी एस पी संचाल सुनील कुमार से चलने लगा।19 -09- 2025 को उम्मे हबीबा सुनील कुमार के साथ तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गई।जाते समय कीमती जेवरात और प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले तीन किस्त के रूपये भी साथ लेकर फरार हो गई । सुनील कुमार बोखरा थाना क्षेत्र के पत्नुक्का गांव निवासी सोगारथ साह का पुत्र है। गुलाम गौस ने बताया कि एक तो उसकी पत्नी सुनील कुमार के साथ भाग गई है ऊपर से उसकी सास बोखरा पंचायत की मुखिया भी केस करने की धमकी भी दे रही है ।गुलाम गौस इंसाफ के लिए दर दर भटक रहा है ।

Join us on: