शौच को निकले व्यक्ति की धान के खेत में पीट पीट कर हत्या , बेटे के अपहरण को लेकर चल रहा था विवाद।

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

शौच को निकले व्यक्ति की धान के खेत में पीट पीट कर हत्या , बेटे के अपहरण को लेकर चल रहा था विवाद।सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल ने की जांच , एसडीपीओ ने की पुष्टि।

मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र इलाके के नाकी गांव में शुक्रवार की सुबह शोच को निकले एक 55 वर्षीय व्यक्ति की धान के खेत में अपराधियों ने बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वही घर लौटने में देर होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो घायल अवस्था में रंगलाल मंडल को उठाकर बरियारपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद श्यामपुर की प्रभारी थाना प्रभारी पूजा कुमारी अपने डाल पर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मृतक के भाई साजन मंडल ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व नीतीश कुमार सनी कुमार तथा नीरज कुमार ने मेरे भतीजा का अपहरण कर लिया था जो अब तक गायब है और तब से विवाद चल रहा है और इसी कोई बात की वजह से इन तीनों ने मिलकर शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे मेरे भाई शोच के लिए खेत जा रहे थे तभी इन तीनों अपराधियों ने लाठी डंडे से हाथ पैर तोड़ दिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि जब घर लौटने में काफी देर हो रही थी तो मेरी भाभी उसे ढूंढने के लिए बाहर निकली तो खेत में घायल अवस्था में वह पड़े हुए थे जिसके बाद अस्पताल लेकर गए जहां उनका मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को कड़ी सजा मिले।

वहीं इस मामले में हवेली खड़गपुर एसडीपीओ अभय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। कुछ वर्ष पूर्व मृतक के पुत्र का कथित अपहरण को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाह की वजह से रंगलाल मंडल की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की गई है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। भजनों के द्वारा कुछ अपराधियों के नाम बताए गए हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा सबका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

बाइट – अभय कुमार एसडीपीओ हवेली खड़गपुर

Join us on: