निशांत विवाद पर बोले JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा – ये मानवीय भूल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

निशांत विवाद पर बोले JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा – ये मानवीय भूल, नीतीश जी ने बिहार को कहां से कहां पहुंचाया


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से जुड़े कथित धक्का-मुक्की विवाद पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे मानवीय भूल बताया है। साथ ही नीतीश कुमार के विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी रखा।


मीडिया से बात करते हुए संजय झा ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे, तब बिहार की स्थिति क्या थी, इस पर यंग जर्नलिस्ट को रिसर्च करना चाहिए। उस वक्त कितने घरों में बिजली थी, लॉ एंड ऑर्डर क्या था, टीचरों को कितना मिलता था और कितने बच्चे स्कूल जाते थे।


झा ने कहा कि 2005 में बिहार में ग्रामीण सड़क सिर्फ 864 किलोमीटर थी, आज जब नीतीश जी कुर्सी पर हैं तो एक लाख किलोमीटर से ज्यादा ग्रामीण सड़कें बन चुकी हैं। पहले 20 प्रतिशत घरों में भी बिजली नहीं आती थी, पटना में भी बिजली नहीं रहती थी, आज हर घर में बिजली है। जो लोग नेगेटिव बातें करते हैं, उन्हें बिहार की जनता ने हमेशा घर बैठाने का काम किया है।


निशांत कुमार वाले मामले पर संजय झा ने कहा कि मेरी निशांत जी से फोन पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो ध्यान भी नहीं कि ऐसा कुछ हुआ है। अगर हुआ भी है तो ये मानवीय भूल हो सकती है। सामने चेहरा है तो पीछे कौन है कैसे देखेंगे, इसे ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है।

बाइट – संजय झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, JDU

Join us on: