रिपोर्ट – अमित कुमार!
राजधानी पटना के होटल मौर्या में उद्यमियों से संवाद एवं एमओयू एक्सचेंज समारोह का आयोजन किया गया। “एक वर्ष – नए संकल्प, नई साझेदारी, नया औद्योगिक बिहार” थीम पर आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा हुई और 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में बिहार से बड़ी आबादी कहीं नहीं है। बिहार में बड़ा बाजार भी है और खरीदार भी हैं। बिहार आज उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और समृद्ध बिहार बनने की दिशा में अग्रसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना विकसित भारत का है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना समृद्ध बिहार का है। इन दोनों सपनों को साकार करने के लिए सरकार तेज गति से काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार का सपना जल्द साकार होगा। सरकार का लक्ष्य बिहार बिजनेस कनेक्ट के जरिए बड़े निवेश को धरातल पर उतारना है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रेयसी सिंह सहित उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
बाइट – सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार




