रिपोर्ट- अमित कुमार
छठ पर्व की तैयारियों को लेकर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज दीघा घाट,एनआईटी घाट,भद्र घाट सहित कई घाटों का निरीक्षण किया।
पटना सिटी के भद्र घाट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि छठ बिहार का सबसे पावन पर्व है और अब तो ये देश की प्रतिष्ठा का पर्व बन गया है।
उन्होंने कहा कि घाटों के निरीक्षण के दौरान मैंने कुछ सलाह दिए हैं।वैसे परेशान पूरी तरह से तैयारी में लगा हुआ है उम्मीद है छठ व्रतियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
बाइट – रविशंकर प्रसाद
वहीं कई छठ व्रति गंगा के तट पर पूजा की सामग्री बनाने के लिये चूल्हा निर्माण में भी लग गयी हैं।घाट पर मिट्टी काट कर सीढ़ियों के निर्माण भी किया जा रहा है।




