देर रात आग लगने से मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जल कर हुआ राख!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर में देर रात विजय सिंह, पिता योगेन्द्र सिंह, गांव जयनगर बस्ती पंचायत राजपूताना टोला, वार्ड नंबर 6 के घर में अचानक रात के करीब 2 बजे पशु घर सहित तीन घरों में आग लगने से एक बकरा, लकड़ी व परिवार के उपयोग का अन्य आवश्यक सामान सहित लाखों रूपया के संपत्ति जल कर राख हो गया। इस अग्नि कांड में पशु धर में बांधे 3 भैस जलने से बुरी तरह घायल हो गया है। जयनगर बस्ती पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह व भूषण सिंह प्रखंड सचिव भाकपा माले जयनगर ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और थानाध्यक्ष जयनगर तथा अंचलाधिकारी जयनगर एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी से उचित कार्रवाई करते हुए अविलंब घायल तीनों भैंसो को उचित उपचार कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग किया है।
हालाकि पीड़ीत परिवार का कहना है कि देर रात किसी व्यक्ति के द्वारा दुश्मनी से उनके घर मे आग लगा देने का आशंका व्यक्त किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment