रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में जमीन कब्जा गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 28 FIR दर्ज, 35 लाख का फर्जी केवाला और 70 डिसमिल जमीन का अवैध दाखिल-खारिज का खेल आया सामने
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में भू-माफियाओं के एक अत्यंत संगठित और खतरनाक सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा दिनांक 30.08.2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले का खुलासा किया गया है।
मामला क्या है?
28.08.2026 को ब्रह्मपुरा थाना में एक महिला द्वारा आवेदन दिया गया। आरोप है कि 26.08.2022 को ग्राम पैगम्बरपुर कोल्हुआ, थाना-अहियापुर स्थित उनके पति की भूमि के कागजात में धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर 35 लाख रुपये दर्शाते हुए फर्जी/कूटरचित बिक्री अभिलेख तैयार कराया गया। उक्त बिक्री अभिलेख में SBI चेक के माध्यम से भुगतान दिखाया गया, जबकि पीड़िता के अनुसार पैसा खाते में प्राप्त नहीं हुआ।
इसी गिरोह द्वारा 29.08.2026 को अहियापुर थाना में दिया गया एक अन्य आवेदन – 70 डिसमिल खेतियानी एवं पुश्तैनी जमीन का फर्जी तरीके से केवाला कराकर कृष्णनंदन पासवान, सदर-वैशाली के द्वारा कूटरचित दस्तावेज से दाखिल-खारिज करा लिया गया। पुनः अवैध रूप से हुए दाखिल-खारिज के आधार पर 70 डिसमिल जमीन को सोनू कुमार उर्फ अभिनव (माननीय विधायक बेलसंड के भाई) एवं अन्य दो अरविंद कुमार मेहता तथा तुषार सिंह के नाम पर पंजीकृत कराकर दाखिल-खारिज करा लिया गया।
इस पूरे प्रकरण में अबतक अहियापुर थाना, ब्रह्मपुरा थाना, कच्ची-पक्की (सदर) एवं बेलसंड (सीतामढ़ी) में कुल-28 प्राथमिकी दर्ज हुई है।
कुल 28 प्राथमिकी दर्ज, FIR में नामजद:
अहियापुर थाना कांड सं0-1375/26 में सोनू कुमार उर्फ अभिनव कुमार, अरविन्द कुमार मेहता, तुषार सिंह, अंचल कर्मचारी सुनील कुमार, अनुज कुमार, राजस्व कर्मचारी करुण कुमार, अंचल अधिकारी श्री महेन्द्र शुक्ला (तत्कालीन) एवं अमित कुमार रानू (माननीय विधायक) सहित राहुल ठाकुर, उज्ज्वल कुमार पाण्डेय, कार्तिक कुमार पर आपसी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।
पुलिस कार्रवाई:
पूर्व के काण्डों में अग्रतर कार्रवाई करते हुए विशेष टीम द्वारा दिनांक 20.08.2026 को अहियापुर थानांतर्गत पूर्व से निर्मित चहारदीवारी एवं घरों के तोड़-फोड़ के मामले में प्रयुक्त JCB मशीन को भी जब्त किया गया है तथा JCB संचालक/मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
अबतक कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- नन्हे सिंह,
- छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव, दोनों थाना-बेलसंड, जिला-सीतामढ़ी।
- सुमित कुमार श्रीवास्तव, पे0-स्व0 कृष्णा कुमार श्रीवास्तव, सा0-नरियार, थाना-मोतीपुर,
- सन्नी सिंह, पे0-अश्विनी कुमार, सा0-बैरिया, सरस्वती नगर, थाना-अहियापुर, दोनों जिला-मुजफ्फरपुर।
- आनंद कुमार, थाना-महुआ, जिला-वैशाली, वर्तमान थाना-अहियापुर।
- विकाश राठौड़, थाना-तरियानी छपरा, जिला-शिवहर, वर्तमान थाना-अहियापुर।
- JCB संचालक/मालिक सुबोध राय, पिता नथूनी राय, सा0 सदातपुर, थाना काँटी जिला मुजफ्फरपुर।
अग्रतर कार्रवाई जारी है।
बाइट:- सुश्री विनीता सिन्हा, अ0 पु0 पदा0, नगर-02, मुजफ्फरपुर



