:- रवि शंकर अमित!
सुश्री कृष्णा जोशी,अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा दिनांक 29.08.2026 को बेलछी प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिकंदरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय सिकंदरा के प्रधानाध्यापक श्री विनय शंकर प्रसाद अनुपस्थित पाए गए, विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति नगण्य पाई गई तथा प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने के कारण मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित भंडार, भंडार पंजी की जांच नहीं की जा सकी। इसी प्रकार उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकंदरा के प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कुमार के द्वारा अवकाश का आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बेलछी को भेजकर अवकाश में प्रस्थान कर गए जबकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बेलछी के द्वारा उनका अवकाश रद्द करते हुए उन्हें सूचित भी कर दिया गया था इसके बावजूद प्रधानाध्यापक के विद्यालय से अनुपस्थित थे इनके साथ साथ विद्यालय के अन्य 6 शिक्षक भी विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए हैं । प्रधानाध्यापक के विद्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के भंडार पंजी की जांच नहीं की जा सकी है, भंडार की भौतिक जांच करने पर भंडार में केवल 6 बैग अर्थात 3 क्विंटल अरवा चावल उपलब्ध पाया गया। इसके अतिरिक्त भंडार में कोई खाद्य सामग्री नहीं पाया गया। अनुपस्थित दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अनुपस्थित अन्य 6 शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बेलछी भी उपस्थित थे । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रधानाध्यापक को निर्देशित कर व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। विद्यालय के औचक निरीक्षण में पाई गई अनियमितता से संबंधित प्रतिवेदन जिलाधिकारी पटना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी पटना को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु भेजा गया है।



