विद्याधर दास ने भागलपुर में उत्पाद रसायन परीक्षक के पद पर योगदान दिया!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, के नवनिर्मित प्रमंडलीय प्रयोगशाला, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर के संचालन हेतु गृह जिला दरभंगा, मुंगेर प्रमण्डल एवं पटना में प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर में विद्याधर दास को उत्पाद रसायन परीक्षक के पद पर पदस्थापन किया गया, जहाँ उन्होंने पदभार ग्रहण किया। श्री दास का पदस्थापन श्री कृष्ण कुमार, संयुक्त आयुक्त, मद्यनिषेध, बिहार द्वारा किया गया।
श्री दास जवाहर नवोदय विद्यालय, लक्खीमपुर, आसम से शिक्षा प्राप्त कर एम० एस ० सी० ( रसायन शास्त्र ) से उत्तीर्ण हुए तदोपरांत वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद – भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में परियोजना सहायक के रूप में कार्य किया। राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा में दो बार उत्तीर्ण हुए और आई० आई० टी० धनबाद में अनुसंधान विद्वान रह चुके है ।

Join us on:

Leave a Comment