झारखण्ड के खूंटी में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार!

खूंटी। उद्यान विकास योजनान्तर्गत, जिला उद्यान कार्यालय, रांची / खूंटी झारखंड के सौजन्य से एपीपी एग़ीगेट खूंटी द्वारा पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एपीपी एग़ीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने कहा कि दो स्थानो फूदी पंचायत भवन और डुगडुगिया पर 140 लाभुको को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया। लाभुको को प्रशिक्षण कीट, बैग और स्प्रेयर आदि का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा फर्म लाभुको द्वारा उत्पादित मशरूम फलो का बाजारीकरण की भी व्यवस्था उपलब्ध कराती है।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची से प्रशिक्षित योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के तरीके, मशरूम उत्पादन में लगने वाले सामग्रियों, मशरूम में पाए जाने वाले पौष्टिक और औषधीय तत्वों की जानकारी दी गई। इस दौरान समूह चर्चा और प्रायोगिक काम भी कराया गया।
मुख्य प्रशिक्षकों में एपीपी एग़ीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार, राज्य प्रमुख, अनमोल कुमार, मास्टर प्रशिक्षिका,पूनम संगा, प्रशिक्षिका, मुस्कान कुमारी, गजाला परवीन शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment