DTO सिमरन कुमारी का अभियान, नियमों का उल्लंघन पर भारी जुर्माना!

SHARE:



रिपोर्ट – आदित्यानंद आर्य

: बिहार के शिवहर जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी सिमरन कुमारी ने एक नया अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत यदि बच्चे बिना लाइसेंस बाइक चलाते हुए पकड़े जाएंगे, तो उनके खिलाफ 25,000 रुपये का चालान काटा जाएगा। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क पर नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। अभियान एक सप्ताह तक चलेगा और इसके अंतर्गत शिवहर पिपराही रोड पर आयोजित वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर, स्कूल वाहनों और अन्य गाड़ियों के कागजातों की गहन जांच की गई। सिमरन कुमारी ने बताया कि अवैध परिचालन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस बाइक चलाने से रोकें और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करें। उनका कहना है कि बच्चों को बाइक चलाने की अनुमति देना उनके जीवन को खतरे में डाल सकता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालान काटने से अधिक लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। सिमरन कुमारी ने सभी वाहन मालिकों से अपने कागजात समय पर अपडेट करने की अपील की है।

बाइट : सिमरन कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, शिवहर

Join us on:

Leave a Comment