जहानाबाद- दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत, विपक्ष पर करारा वार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो देश का खाता है और विदेश में जाने के बाद अपने ही भारत देश का बुराई करता है ।इसी से आप समझ सकते हैं राहुल गांधी देश के प्रति कितना वफादार रहने वाला नेता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक ऐसा पार्टी है जहां आम आदमी से लेकर गरीब तबके के लोग प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकते हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है ।जबकि विपक्ष के लोगों में यह बात नहीं है ।विपक्ष के पार्टी में राजा के घर से ही राजा बनते हैं। बाप राजा है तो बेटा भी राजा बनना चाहता है। भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जहां सभी लोगों को एक समान एक नजर से देखा जाता है ।पटना से बेलागंज जाने के क्रम में जहानाबाद जिला मुख्यालय के कनौदी के समीप बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने साफ तौर पर कहा की जो उपचुनाव हो रही है इस उप चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी कड़ी मेहनत कर चुनाव जीतने का काम करेंगे और मतदाताओं के जो आशा एवं विश्वास है उस पर खरा उतरने का काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि बेलागंज एवं इमामगंज में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर एनडीए की बैठक होनी है। उस बैठक में शामिल होने के लिए हम लोग जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा नेताओं ने फूल माला एवं बैंड बाजा से प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

बाईट दिलीप जायसवाल ,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मंत्री भूमि एवं राजस्व विभाग बिहार

Join us on:

Leave a Comment