तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी जोरदार टक्कर,मौके पर हुई युवक की मौत

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर मगंलवार की देर रात रफ्तार का दिखा कहर। बाइक से घर के लिए जा रहे युवक की बाइक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर मौके पर ही युवक की हुई दर्दनाक मौत।
मृतक युवक की पहचान सलीम साह,18 वर्ष, पिता मोहम्मद मासुख साह, गांव सकरी ब्रह्मपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक परिवार की लचर स्थिति को देखते हुए युवक सकरी स्थित गेस्ट हाउस में काम करता था। जहां से मगंलवार की रात युवक खाना खाने के लिए अपने घर के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने आकर युवक के बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे भागने लगी। स्थानीय लोगों ने भाग रही ट्रक को घेर कर पकड़ लिया। वही सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सकरी थाना पुलिस को दिया। सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े गए ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की टीम मौके पर मौजुद लोगो से मृतक युवक की पहचान के लिए पुछताछ करने लगे। मृतक युवक की पहचान के बाद मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की पहचान किया। जिसके बाद पुलिस कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया।
वही पुलिस ट्रक और चालक को कब्जे मे लेकर थाना पहुंची। जहां सरक हादसे से संबंधित पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment