पंकज कुमार जहानाबाद ।
बदलो बिहार न्याय यात्रा के तहत जहानाबाद पहुंचे भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के यात्रा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग देश को धर्म के नाम पर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। भाजपा के सांसद एवं उनके केंद्रीय मंत्री बिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालकर दंगा भड़काने के लिए साजिश रच रहे हैं ,क्योंकि बिहार में चार जगह पर उपचुनाव है अगले साल बिहार विधानसभा का चुनाव है, बगल के राज्य झारखंड में चुनाव होनी है ।ऐसी स्थिति में भाजपा के लोग चाह रहे हैं कि धर्म के नाम पर लोगों को एकजुट कर दंगा भड़काएं लेकिन बिहार की जनता जिस तरह से सीमांचल में लोकसभा क्षेत्र से विदा करने का काम बीजेपी को किया है आने वाले दिनों में बिहार से भाजपा एवं उनके सहयोगियों का सुपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार के लोगों को जिस तरह से गुमराह किया जा रहा है उन लोगों के वहकीवे में बिहार के लोग आने वाले नहीं हैं। दीपांकर ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा निश्चित रूप से और कमजोर होगी। इसी के चलते भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं। बिहार में हो रहे चार जगह पर उपचुनाव में माले को तरारी विधानसभा उपचुनाव में एक सीट मिली है ,जहां से राजू यादव चुनाव लड़ रहे हैं दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि राजू यादव का वहां जीत तय है ।इसी तरह से सभी जगह पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं।




