Search
Close this search box.

शमशान घाट की जमीन पर पंचायत सरकार भवन बनाए जाने के विरोध में लोगों का फूटा गुस्सा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

प्रखंड सह अंचल कार्यालय उमगांव में आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

शमशान घाट की जमीन पर पंचायत सरकार भवन बनाए जाने के विरोध में लोगों का फूटा गुस्सा

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड मुख्यालय सह अंचल कार्यालय उमगांव में बौरहर पंचायत के जिरौल गांव के लोगों ने शमशान घाट की जमीन पर पंचायत सरकार भवन बनाए जाने के विरोध में महादलित बस्ती के लोगों ने गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में घुसकर सीओ के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। दरअसल लोगों का आरोप है कि जिरौल गांव में सदियों से महादलित बस्ती के लोगों का शमशान घाट है। जिस पर सीओ ने पंचायत सरकार भवन बनाने की अनुमति दे दी है। और विभागीय अधिकारी एवं कर्मी वहां अंतिम संस्कार कार्य करने से रोक रहे हैं। जब स्थानीय लोग के द्वारा विरोध किया जाता हैं तो महिलाओं से धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। इस मामले के समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर समस्या का हल करने की अपील भी की गई है। लेकिन इस के बावजूद भी पदाधिकारियों द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। जिस से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिरौल गांव के लोगों ने पंचायत के मुखिया और सरपंच पर मामले में महादलितों के साथ मनमानी करने का भी आरोप लगाया है। विरोध प्रदर्शन में शामिल पंचा सादा, देवन सादा, फकीर सादा, विजय सादा, हिरण सादा, श्याम सादा, उसरा सादा, निरशु सादा, सुनिल सादा, विकरु सादा, शिवरती देवी, हिरिया देवी, शकुन्ती देवी, अमिरका देवी, सतीया देवी सहित गांव के दर्जनों महादलित वर्ग के लोगों ने प्रदर्शन में मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें