रिपोर्ट अनमोल कुमार
नवादा(बिहार),29 जुलाई,2024।पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बिहार एवं अन्य प्रदेशों के पर्यावरण मित्रों द्वारा जारी बोधिवृक्ष कारीडोर निर्माण सहपद यात्रा(गया से राजगीर)हिसुआ,नवादा में नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, उप सभापति टीपू चौधरी, थाना प्रभारी अनिल कुमार,विनोद चंद्रवंशी,कहरिया पार्षद सकलदेव मांझी के सौजन्य से रात्रि विश्राम किया,हिसुआ पहुंचने पर नीम और तुलसी की माला से पद यात्रियों का भव्य स्वागत हुआ।आज पद यात्रा के तीसरे दिन सभी पद यात्रियों ने वृक्षारोपण के साथ ही पद यात्रा की शुरुआत की।कहरिया में पार्षद सकलदेव मांझी,राजकीय बुनियादी विद्यालय बगोदर के प्रधानाध्यापक उपेंद्र पथिक,अभय कुमार,राकेश कुमार,कल्पना कुमारी, कुणाल ज्ञानेन्दू ,मन्नू सिंह आदि अध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ स्वागत किया और यह पदयात्रा थोड़ी देर के लिए संगोष्ठी मे परिवर्तित हो गयी और वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये,ट्रीमैन रवि ने अपने वृक्षारोपण के अनुभव साझा किए और अपने नारे-सांसे हो रही कम-आओ पेड़ लगाएं हम, को भी बुलंद किया।बेलवा में हीरो भट्टा मालिक चुन्नू सिंह, बसती बिगहा में महेश प्रसाद कुशवाहा, गंगा शरण कुशवाहा, सिया शरण कुशवाहा, रामवृक्ष महतो,राधेश्याम आदि ने स्वागत किया और पद यात्रियों को नीम की माला पहना कर हरित पर्यवरण का संदेश दिया। बोधिवृक्ष यात्रा के संयोजक तथा पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि वृक्षों का सबसे बड़ा योगदान प्रदूषण को दूर करने में है।यह प्राणवायु भी प्रदान करते हैं।डॉ धर्मेंद्र ने कहा कि भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया से प्रारम्भ यह बोधिवृक्ष कॉरिडोर सह पदयात्रा पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित कर विश्व को करूणा, सद्भावना,शांति और विश्व बंधुत्व का सन्देश दिया जा सकता है।इस यात्रा में शामिल मुरादाबाद के पर्यावरण सचेतक एवं प्रकृति सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष नैपाल सिंह पाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षा हम सभी का दायित्व है।प्रकृति संरक्षित रहेगी तभी हमारी पीढ़ियां भी सुरक्षित रहेंगी।इस पद यात्रा में मोहनलाल वर्मा, मेरठ, ट्रीमैन के नाम से विख्यात रवि प्रकाश रवि,सुपौल,सुमित मकरंद वैशाली,डॉ कुंदन बेगूसराय,अपनी कठपुतली,खजड़ी एवं डमरू के साथ लोक कलाकार सुनील कुमार,मुजफ्फरपुर, दिलीप यादव वैशाली,सन्नी कुमार,मधुबनी,रोहित कुमार,नालंदा आदि सम्मिलित हैं।उधर दूसरी ओर उड़ीसा से एक सौ पीपल वृक्ष लेकर मनोज डागा जी रवाना हो चुके हैं।पद यात्रियों का जगह -जगह लोग स्वागत करते हुए साथ चल रहे हैं और वृक्षारोपण भी कर रहे हैं,उन्हें बचाने औऱ बड़ा करने का संकल्प भी ले रहे हैं।मार्ग मे हर 500 मीटर पर बोधिवृक्ष पीपल के पौधे का रोपण किया जा रहा है।कहीं -कहीं अवश्यतानुसार सीड बॉल भी डाला जा रहा है। दो पीपल के बीच नीम के पौधे भी लगाए जा रहे हैं,और स्थानीय लोगों को उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी दी जा रही है।आज रात्रि विश्राम नादरीगंज में अरविंद मिश्र, कमलेश यादव,पूर्व प्रमुख अशोक महतो,गौरी सिंह,डॉ रफीक अंसारी,सुनील कुमार,चंदन जी आदि के सौजन्य से होगा।




