फर्जी SDM और परिवहन अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार , खुद को कभी SDM तो कभी परिवहन विभाग के कर्मी बताते थे पीड़ित ने किया था केस,

मुजफ्फरपुर पुलिस फर्जी SDM को गिरफ्तार किया है, ठगी का शिकार होने वाले पीड़ित के केस के आधार पर यह कारवाई की गई है , लाखों रुपये के ठगी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है, एएसपी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि वैशाली निवासी नागेंद्र सिंह का पुत्र सोनू कुमार और सहरसा निवासी पीताम्बर सिंह का पुत्र रूपेश कुमार सिंह है , ये दोनों मिलकर कई तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे, किसी को लाइसेंस की जरूरत हो तो खुद को परिवहन कर्मी बताते थे , परिवहन कार्यालय के पास ही घुमा करते थे , इसके अलावा पुलिस की वर्दी पहनकर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे, कभी खुद को अधिकारी बताते थे , इनके पास से एक कार व दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है, इस गिरोह के और भी सदस्यों की हो रही तलाश एएसपी ने बताया कि इनके खिलाफ एक मामला मोतीपुर में दर्ज है

बाइट :- भानु प्रताप सिंह एएसपी

Join us on:

Leave a Comment