जेल ले जाते वक्त गेट से ही कैदी हुआ फरार, मचा प्रशासनिक घमासान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा रंमपट्टी मधुबनी ले जाते समय जेल गेट से एक कैदी हुआ फरार

मधुबनी न्यायालय से सुनवाई के बाद कैदी को रामपट्टी जेल में भेजा जा रहा था। जेल गेट को पार करने से पहले एक कैदी मौके का फायदा उठाकर हाथ में लगे हथकड़ी को तोड़ कर भाग निकला। वही फरार शराब तस्कर भागने के दौरान बरे ही शातिराना अंदाज में पुलिस को चकमा देकर जेल गेट के पास से भाग निकला है। घटना बीते रविवार साम का बताया जा रहा है। भागे हुए अपराधी का पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के सुनई गांव के रहने वाला रितेश कुमार के रूप में हुआ है। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा स्थित जटही बॉर्डर पर फरार कैदी को गिरफ्तार किया गया था। जब वे बाईक से नेपाल से शराब लेकर आ रहा था उसी समय गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए शराब तस्कर को पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि बाइक पर दो अपराधी शराब के साथ आ रहा था। पकड़े गए शराब तस्कर के पास से 120 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया था। दोनों को पकड़ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आगे उत्पाद अधीक्षक ने बताया है कि फरार शराब तस्कर के विरुद्ध राजनगर थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया है।भागे हुए अपराधी को गिरफ्तार करने को लेकर जगह-जगह छापेमारी किया जा रहा है। साथ ही दूसरे अपराधी विक्की कुमार को जेल भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment