रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– मधुबनी जिले के बासोपट्टी कलुआही मुख्य मार्ग पर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कमलपुर बाजार के पास कलुआही के दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनीयंत्रीत हो कर सरक पर पलट गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर तीन सवार युवकों को चोटें आई हैं। मामूली रूप से घायल दो युवकों को स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद छोर दिया गया है। वही गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिए एम्बुलेंस से बासोपट्टी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक का पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र स्थित फेंट गांव का संतोष कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनो युवक कलुआही से अपने गांव फेंट के लिए जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वे कमलपुर बाजार स्थित मोड़ के पास पहुंचा, बाइक से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक के साथ ही तीनों सवार युवक गिर कर घायल हो गया। बाइक गिरने से तेज आवाज सुन कर स्थानीय लोग दुर्घटना स्थल के तरफ दौरें। इसी बीच मधुबनी से बासोपट्टी के लिए आ रही खाली सरकारी एम्बुलेंस को लोगों ने रोक कर सरक पर पड़े घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में इलाज के लिए भेज दिया। जहां युवक का इलाज जारी है।




