शंखनाद : सुपर फोर्टी में देश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 लोकसभा में राहुल बोले:21वीं सदी में नया चक्रव्यूह बना,उसका चिह्न PM छाती पर लगाकर चलते हैं;अंबानी-अडाणी के नाम पर हंगामा

2 राहुल गांधी का ससंद में सरकार पर बड़ा हमला,राहुल गांधी बोले:मोदी सरकार ने बजट में मिडिल क्लास की पीठ और छाती पर घोंपा छुरा

3 राहुल गांधी ने भाषण के बीच में वित मंत्री निर्मला सीतारमण की और इशारा करते हुए कहा कि कमाल है आप मुस्कुरा रही है लेकिन यह मुस्कुराने की बात नहीं है,कहा 20 अफसरों ने हिंदुस्तान का बजट तैयार किया है,मतलब बजट का जो हलवा है उसे बांटने का काम 20 लोगों ने किया है

4 राहुल गांधी ने महाभारत काल के चक्रव्यूह का जिक्र किया,राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था,उनके नाम कर्ण,द्रोणाचार्य,कृपाचार्य, कृतवर्मा,अश्वथामा और शकुनि थे,राहुल ने आगे कहा:आज भी चक्रव्यूह में छह लोग हैं;नरेंद्र मोदी, अमित शाह,मोहन भागवत,अजीत डोभाल,अंबानी और अदाणी कंट्रोल कर रहे हैं, इस बीच लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को टोक दिया

5 महाभारत में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा गया,चक्रव्यूह कमल के आकार जैसा था,आज भी वैसा ही चक्रव्यूह रचा जा रहा है और प्रधानमंत्री कमल का निशान अपने सीने पर लगाकर चलते हैं,चक्रव्यूह में देश को फंसाया गया:राहुल गांधी

6 तो क्या अंबानी और अडानी को A1-A2 कहूं; स्पीकर ओम बिरला के ऐतराज पर राहुल गांधी

7 मीडिया वालों को आपने पिंजरे में बंद कर दिया है,उन्हें निकाल दीजिए सर;स्पीकर से फिर भिड़े राहुल 

8 सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत देने के हाईकोर्ट के फैसले में दखल से किया इनकार,ED की याचिका खारिज

9 सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई 5 अगस्त तक टली,ED ने सुप्रीम कोर्ट से जवाब दाखिल करने समय मांगा;16 महीने से जेल में हैं

10 बाबा रामदेव को लगा अदालत से नया झटका,दवा पर वापस लेना होगा दावा

11 बिहार सरकार के आरक्षण बढ़ाने के फैसले को झटका! सुप्रीम कोर्ट का पटना हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक से इनकार

12 कोचिंग अब धंधा, अखबारों में विज्ञापन देखिए;छात्रों की मौत पर बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

13 दिल्ली कोचिंग हादसा:1 इंजीनियर टर्मिनेट,1 सस्पेंड,अब तक 7 गिरफ्तार;AAP-भाजपा का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन,पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई

14 यूपी BJP में छिड़े घमासान पर केशव और भूपेन्‍द्र चौधरी ने तोड़ी चुप्‍पी;बोले:हमेशा बड़ा रहेगा संगठन

15 राजस्थान के नागौर में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत,किसी को नहीं आता था तैरना,यह घटना केराप गांव की है

16 ऑल टाइम हाई से गिरा शेयर बाजार,सेंसेक्स 23 अंक की तेजी के साथ 81,355 पर बंद,निफ्टी भी फ्लैट रहा

17 पहली तिमाही में अडाणी विल्मर का मुनाफा ₹312 करोड़,एक साल पहले ₹78 करोड़ नुकसान हुआ था,कमाई 9.51% बढ़ी;6% चढ़ा शेयर

18 राजेंद्र नगर हादसा: सभी 5 आरोपियों को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

19 ब्रिटेन:लिवरपूल के पास साउथपोर्ट में चाकू से भीषण हमला,कई लोगों के घायल होने की खबर

20 पेरिस ओलंपिक:1-1 गोल की बराबरी के बाद भारत और अर्जेंटीना के बीच ड्रॉ हुआ मैच,हॉकी में भारत और अर्जेंटीना का मुकाबला जारी,टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ी

21दिल्ली के नालों की सफाई से संबंधित अहम फाइल मंत्री सौरभ भारद्वाज के पास महीनों से लंबित है:LG

22 राजेंद्र नगर हादसा: दिल्ली पुलिस ने एमसीडी को भेजा नोटिस

23 सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता,पार्टी ही चुनाव लड़ती है पार्टी ही जीतती है:केशव मौर्य

24 पेरिस ओलंपिक:पुरुषों की 10 मीटर राइफल में भारत के पदक की उम्मीद टूटी,बाहर हुए अर्जुन बाबूता

25 अफजाल अंसारी को बड़ी राहत,गैंगस्टर कोर्ट से मिली सजा हाईकोर्ट इलाहाबाद ने रद्द की

26 देश जातीय जनगणना चाहता है,लोकसभा में बोले राहुल गांधी

27 दिल्ली में कोचिंग हादसे वाली जगह पहुंचे LG विनय सक्सेना,मौके पर किए मुआयना

28 ओलंपिक:मनु भाकर-सरबजोत से पदक की उम्मीद,10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगे

29 दिल्ली:LG सचिवालय के सामने AAP नेताओं का प्रोटेस्ट,MCD कमिश्नर को हटाने की मांग

30 दिल्ली कोचिंग हादसा:प्रोटेस्ट करने वाले BJP वर्कर्स को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया

31 दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण गई बच्चों की जान, लोकसभा में बोलीं बांसुरी स्वराज

32 राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में MCD का एक्शन, JE बर्खास्त और AE को किया निलंबित

33 दिल्ली शराब घोटाला: SC ने स्थगित की मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई

34 RAU’s IAS कोचिंग के पास चलेगा बुलडोजर, पुलिस ने दी इजाजत

35 उत्तराखंड:कांवड़ यात्रा को देखते 29 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेगा NH-58 देहरादून-दिल्ली हाईवे

36 दिल्ली:सांसद स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा में 4 UPSC छात्रों की मौत पर की चर्चा की मांग,बोलीं:मुआवजा मिले

37 समाजवादी पार्टी में पिछड़ों-दलितों के समर्थन से चुनकर आए नेताओं में मायूसी:केशव प्रसाद

38 दिल्ली:कांग्रेस MP अमर सिंह ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव,कोचिंग छात्रों की मौत पर चर्चा की मांग

39 UP:विधानसभा में जोर हंगामे के आसार;बाढ़,सूखा और बिजली कटौती का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

40 भोपाल:कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन,6 बार रहे विधायक

Join us on:

Leave a Comment