भीषण सड़क हादसा : ट्रक ऑटो में टक्कर, 5 की मौत कई जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली जिले के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट ट्रक ट्रक और टेंपो में हुई जोरदार टक्कर के बाद पांच लोगों की मौत हो गई घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हुई तो सदर अस्पताल में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया बताया गया सभी एक ही परिवार के हैं। जो हाजीपुर के हरौली से पूजा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान ट्रक और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई वहीं ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा तो ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर निवासी बताया गया है। टेंपो में कुल 12 लोग सवार थे घायल की स्थिति भी गंभीर बताई गई है। जिसे हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतक कि पहेचान मृतक टेम्पो ड्राइवर जितेंद्र कुमार पिता पुनदेव राय, ज्योति देवी पति चंद्रेश्वर राय, बनारसी देवी पति लालबहादुर राय,कौशल्या देवी पति राम दास राय वहीं सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस पहुंचकर कागज़ी करवाई करने में लगी हुई है। बताया गया है सभी बुढ़ी मैया के पूजा करने के लिए पूरा परिवार आया था। वहीं मृतक के परिवार वालों को भी इसकी सूचना मिल गई है वही अभी तक कर अस्पताल में मृतक का कोई भी परिवार वाला नहीं पहुंचा है। इस संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में सामने से ठोकर मार दिया है। घटनास्थल पर ही दो की मौत हुई है। और दो महिला की मौत सदर अस्पताल हाजीपुर में हुई है। कुल मिलाकर चार मौत हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment