सुनील सिंह के सम्मान में प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

परिषद की सदस्यता समाप्ती के बाद सुनील सिंह के साथ खड़ी नजर आई राष्ट्रीय जनता दल, सुनील सिंह के सम्मान में प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

पटना

एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल के बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह की सदस्यता चली गई.
वहीं दूसरी तरफ आज राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में सुनील सिंह का पार्टी ने सम्मान समारोह आयोजित किया.इस सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ-साथ कई नेता मौजूद थे इस सम्मान समारोह के जरिए यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि सुनील सिंह गरीबों आरक्षण और कई मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहे और उसी का नतीजा है कि नीतीश कुमार ने उन्हें टारगेट कर लिया और उनकी सदस्यता ले ली. सुनील सिंह का सम्मान किया गया और उन पर फूल बरसाए गए.

Join us on:

Leave a Comment