मेरी हैसियत लाखों रोज बाँटने की, FIR करने वाला फ़्रॉड, हाईकोर्ट ले जाऊँगा – पप्पू यादव!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव दिल्ली से पटना पहुंचते ही पूर्णिया में अपने ऊपर हुए FIR के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कल हम पटना हाई कोर्ट में fir दर्ज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जा रहे हैं । कि आखिर यह व्यक्ति कौन है और 2021-22 में इस व्यक्ति से किसने बात की । यह व्यक्ति पहले संतोष कुशवाहा के ऊपर दिए fir कर चुका है । इस व्यक्ति ने कई लोगों के साथ अभद्रता की है और आपत्तिजनक शब्दों का उनके ऊपर प्रयोग भी किया है। सबका वीडियो वायरल है यहां तक की यह व्यक्ति अपने रिश्तेदार ( साढू ) की बेटी को लेकर भी फरार हुआ है । उस संबंध में भी इस व्यक्ति के ऊपर fir दर्ज है । बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद यह व्यक्ति ऐसा कोई भी दिन नहीं है जब शराब का सेवन नहीं करें यदि इसकी डीएनए जांच की जाए तो इसके खून में अल्कोहल साफ तौर पर पाया जाएगा । जहां तक अमित की बात आ रही है हम उसे जानते भी नहीं हां इतना मालूम है कि वह BSNL मैं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पोस्ट पर रांची में तैनात है । उसे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का व्यापारी के साथ क्या लेना देना है, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मेरे सागीर्द कैसे हो जाएंगे । जबकि वह बीएसएनएल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं इस संबंध में आप लोगों को खुद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से ही पूछ लेना चाहिए । जहां तक 21 और 22 की बात है तो 4 साल बाद यह सारा मामला कैसे आया और क्या वाकई में एसपी साहब को इस 4 साल बाद 2021-22 के केस को दर्ज करना चाहिए । यह निश्चित तौर पर प्रतिष्ठा के हनन की कोशिश है और इसके खिलाफ हम मानहानि का केस भी करने जा रहे हैं । जहां तक इस fir की बात है तो हम लोग कल पटना हाई कोर्ट में इस fir के खिलाफ अपील करने जा रहे हैं कि इसकी सत्यता क्या है ।

बाइट :- पप्पू यादव , लोकसभा सांसद पूर्णिया

Join us on:

Leave a Comment