रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
दो नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर गिरफ्तार
देह व्यापार को लेकर स्कॉर्पियो से नेपाल जा रहा था, एसएसबी ने की कार्रवाई
मधुबनी जिले के भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने दो नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दो नाबालिग बच्चियों को देह व्यापार के उद्देश्य से भारत से नेपाल स्कॉर्पियो से लेकर जाया जा रहा था। वही गिरफ्तार एक महिला व दो पुरुष मानव तस्कर की पहचान दरभंगा जिला के घनश्यामपुर करजानाह थाना क्षेत्र के कसरौर गांव के कुंज बिहारी झा, वही दूसरा आरोपी की पहचान उसी गांव के रंजीत कुमार झा, तो महिला की पहचान मुजफ्फरपुर के मुस्कान कुमारी के रूप में बताया गया है। जानकारी के अनुसार पंद्रह हजार रूपए लेकर देह व्यापार की लिस्ट में दो नाबालिग लड़की को भारत से नेपाल भेजा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने सिमा स्तम्भ संख्या 284/35 से 20 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में यह करवाई की है। इधर सूचना मिलते ही विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी के तारानन्द ठाकुर, व रानी कुमारी ने भी मौके पर पहुंच कर गहन जांच पड़ताल की। वही पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार किए गए मानव तस्करों को गहन पुछताछ के बाद हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है, जहां से तीनों मानव तस्करो को जेल भेज दिया गया है। वही दो नाबालिग लड़की को बालिका गृह में रखा गया है।




