पैंथर टीम पर गोली चलाए जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर थाना की पैंथर मोबाइल टिम पर अपराधियों द्वारा गोली चलाए जाने के मामले मे पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर उद्भेदन कर लिया है। बताते चलें कि वांछित अपराधियों को धर पकड़ के लिए गई पेंथर टीम के उपर अपराधियों द्वारा कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत नरार ट्रेनीग चौक के नजदीक गोली चला दी गई। जिस में दो जवानों को अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से वे धायल हो गया। घायल जवानों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल जवानों का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। गोली बारी की घटना के बाद इलाके में हरकंम्प मच गया। गोली लगने से जहां एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरे घायल जवानों को खतरे से बाहर सताया जा रहा है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जयनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अन्दर घटना में संलिप्त चार अपराधीयों को एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो खोखा, घटना में प्रयुक्त दो बाइक के साथ धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों का पहचान अमर यादव, पिता बालेश्वर यादव, गांव चतरा, थाना खजौली, छोटू कुमार यादव, पिता दिना यादव उर्फ दिनेश्वर यादव, गांव केवल पट्टी, थाना राजनगर, अजीत कुमार महतो, पिता महेश महतो, गांव रमपट्टी, थाना राजनगर, सुरेश साफी, पिता गणेश साफी, गांव केवल पट्टी, थाना राजनगर, सभी जिला मधुबनी के रूप में किया गया है। इस बाबत डी एस पी विप्लव कुमार ने बताया है की पुलिस कार्रवाई के दौरान एक अपराधी छोटू कुमार यादव को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। जिस का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment