रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी में बेखौफ हो चुका अपराधी अब बेलगाम हो गया है। फिर एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली। मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्योंथ गांव का है। जहां अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर जख्मी कर दिया है। घायल युवक की पहचान त्योंथ गांव का हरिओम झा के रूप में हुई है। अपराधियो ने हरिओम झा के पेट में गोली मारी है। गोली पेट से आरपार हो कर निकल गयी है। घटना के बाद जख्मी युवक के साथ के युवकों ने अपराधियो का प्रतिकार करते हुए सोर मचाया। जिसके बाद मौके पर दो बाइक को छोड़कर सभी अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला। उधर, स्थानीय युवकों ने जख्मी हरिओम झा को अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने दरभंगा रेफर कर दिया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि स्थानीय असामाजिक तत्वों का जख्मी युवक से त्योंथगढ़ स्थित कालीस्थान के निकट किसी बात को लेकर गर्मागर्म बहस हो गयी। इसी बात पर गम्हरिया गांव का सोनू चौधरी ने हाथ मे लिए पिस्टल से फायर कर दिया। जो हरिओम के पेट में जा लगा।
उधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी डीएसपी दिवेश और इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी थाना के एसएचओ गौतम कुमार त्योंथ गांव पहुँच कर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। घटना स्थल से पुलिस द्वारा दो बाइक को जब्त किए जाने की बात बताई जा रही है। वहीं घटना में संलिप्त अपराधीयों की धर पकड़ को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है।




