रिपोर्ट – अमित कुमार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा की बिहार में जनता ने एनडीए को 75 परसेंट मार्क्स दिया है।
जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वो ग़लत हो गया। बिहार की जनता ने हमें 75 फ़ीसदी मार्क्स दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। चुनाव प्रबंधन जो हमारा बिहार का टीम था उसके नेतृत्व में हम चुनाव लड़े। 25 फ़ीसदी मार्क्स हमारी कटी है इस चुनाव में।
वही सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन सीटों पर हम चुनाव हारे हैं उसकी समीक्षा हो रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि हम 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे इसमें दिक्कत कहां है। बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।




