नीतीश कुमार स्टील, कहीं नहीं जाएंगे, भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष- श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

बिहार सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर श्रवण कुमार ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद द्वारा डोरा डाले जाने मामले पर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ा तो उन लोगों ने क्या कुछ नहीं कहा लेकिन आज उनके द्वारा नीतीश कुमार की शान में कसीदे कर जा रहे हैं परंतु नीतीश कुमार स्टील है वह हिलने वाले नहीं है साथ उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का जो मुद्दा है वह आज भी जीवंत है और उन्हें उम्मीद है की आने वाले समय में केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास के नाम पर लोगों ने वोट किया है जबकि विपक्ष के द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाया गया विकट परिस्थिति में भी एनडीए ने अच्छा प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ है इसमें कहीं कोई इफ बट नहीं है

Join us on:

Leave a Comment