रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने तीसरी बार विजय हुए है ।चुनाव परिणाम आने के बाद सीग्रीवाल ने महाराजगंज की जनता को नमन करते हुए कहा कि जनता ने जो मुझ पर पुनः भरोसा जताया हैं। उसे पर मैं शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने जो मुझे आशीर्वाद दिया है उसका मैं आभारी हूं इस विजय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीग्रीवाल ने कहा कि यह जीत महाराजगंज जी की जनता तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। सीग्रीवाल की जीत पर बधाई देने वालों में भाजपा नेता मोहन कुमार पद्माकर संजय सिंह राजपूत अमरजीत सिंह मनीष सिंह त्रिपुरारी शरण सिंह अजय कुमार हरिशंकर आशीष मनोज त्यागी प्रेम कुमार गुप्ता गौरव कुमार करेजी,विष्णु कुमार पद्माकर सहित अन्य लोग शामिल है। मालूम हो सीग्रीवाल ने चुनाव में कॉंग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह को लगभग 1 लाख से अधिक मतों से पराजित किया है। अकाश कुमार सिंह बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र है।




